इंद्र देव त्रिवेदी

ओजोन बिना मानव जीवन

पराबैंगनी किरणों से, ये धरती आज बचानी है ।

क्या ओजोन परत है ये, जन- जन को राह दिखानी है ।।

 

   कवच बचेगा धरती का, ऐसे उपाय अपनायें हम ।

   सभी सुरक्षित काम करें, हर मानव को समझायें हम ।।

   वृक्षों की हरियाली से, ये धरती हमें सजानी है ।।

   पराबैंगनी किरणों से...

 

ओजोन बिना मानव का, जीवन मुश्किल हो जायेगा ।

गर ओजोन छिद्र बढ़ेगा,  कोई भी ना बच पायेगा ।।

कैसे हम बच पायेंगे, ये बात आज समझानी है ।।

 

   जलवायु बदलाव गति को, मिलकर करें नियंत्रण हम सब ।

   मांट्रियल समझौते का, पालन सभी करेंगे हम सब ।

ये कोरोना हारेगा

धर्मयुद्ध के कर्मक्षेत्र से, ये कोरोना भागेगा।
आज नहीं तो कल निश्चय ही, ये कोरोना हारेगा।
संवेदन से हीन शक्ति से, ये संघर्ष हमारा है।
हम तलाश करके मानेंगे, जिसने दिया सहारा है।
हांफ चुके सब बहुत दिनों अब, ये कोरोना हांफेगा।
आज नहीं तो...
सारा विश्व परेशां इससे, अजब अनोखा दुश्मन है।
नतमस्तक मानव दीखा चुप, चुप दीखा हर आंगन है।
काफी नाच नचाया इक दिन, ये कोरोना नाचेगा।
आज नहीं तो...
वैज्ञानिक शक्ति का इसको, कुछ अंदाज नहीं मित्रों।
उछलकूद सब बंद करेंगे, हर आवाज हमीं मित्रों।

दुश्मन कोरोना से, लड़ना ही लड़ना है

मर्यादा का पालन, करना ही करना है।
दुश्मन कोरोना से, लड़ना ही लड़ना है।

है ताप बहुत तीखा, कोरोना का जग में।
जीवन मृत्यु के पल, बिखरे हैं पग-पग में।
इक दिन कोरोना को, थकना ही थकना है।
दुश्मन कोरोना से...

कोई कितना रोके, राहों को बढ़ने दो।
हर काम जरूरी हैं, होने दो, चलने दो।
आगे-आगे-आगे, चलना ही चलना है।
दुश्मन कोरोना से...

सबको मालूम यहां, है सबको विदित यहां।
सबसे ज्यादा क्षमता, मानव में निहित यहां।
कोरोना को निश्चित, डरना ही डरना है।
दुश्मन कोरोना से...