गुरुदेव रबीन्द्रनाथ टैगोर

पुण्यतिथि पर विशेष- जन गण मन के रचयिता रबीन्द्रनाथ टैगोर

बीन्द्रनाथ टैगोर की गणना विश्व के प्रमुख साहित्यकारों में होती है। वे एशिया के एकमात्र ऐसे साहित्यकार हैं जिन्हें साहित्य के क्षेत्र में नोबेल पुरस्कार प्रदान किया गया। उन्होंने साहित्य की हर विधा में अपनी लेखनी चलाई। कई विश्व प्रसिद्ध उपन्यास, कहानियां, कविताएं एवं गीत लिखे। वे दुनिया के एकमात्र ऐसे कवि हैं जिनकी रचनाएं दो देशों का राष्ट्रगान बनीं। उनकी एक रचना “जन गण मन” भारत का राष्ट्रगान है और दूसरी रचना “आमार सोनार बांग्ल”  बांग्लादेश का राष्ट्रगान है।