साहित्य गायन

तुलसी जयंती पर तुलसी चालीसा*

तुलसी चालीसा*  तू कहते हैं राम को,ल से लक्ष्मण जान। सी का मतलब मातु सिय, दास बसे हनुमान।। जय तुलसी हिंदी रखवारी। राम भगत संतन सुखकारी।।1 सावन सुदि सातम शनिवारा। तुलसी बाल्मीक अवतारा।।2

तुलसी चालीसा*
तू कहते हैं राम को,ल से लक्ष्मण जान।
सी का मतलब मातु सिय, दास बसे हनुमान।।
जय तुलसी हिंदी रखवारी।
राम भगत संतन सुखकारी।।1
सावन सुदि सातम शनिवारा।
तुलसी बाल्मीक अवतारा।।2
चित्रकूट राजापुर ग्रामा।
उत्तर भूमी पावन धामा।।3
पिता आतम माता हुलसी।
मूल नखत्तर जन्में तुलसी।।4
पांच बरस सा बालक प्यारा।
जनम लेत ही राम उचारा।।5
‌देह सुहावन मुख में दांता।
परिजन सारा देखत कांपा।।6
बालकाल में भये अनाथा।
चुनियाबाइ दयो तब साथा।।7
मांगत खावत बने भिखारी।
सरस्वती की किरपा भारी।।8